बाढ़ एवं सुखाड़ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक - नीतीश कुमार

1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ और सुखाड़ दोनों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों और जिलाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने तथा सभी तैयारियां ससमय पूरी कर लेने के निर्देश दिए।
आपदा प्रबंधन विभाग को सतत् अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया गया है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है। भू-जलस्तर पर नजर रखने और पेयजल का पूरा इंतजाम रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
हर घर नल का जल योजना से लोगों को नल का जल उपलब्ध कराया जा रहा है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी सतत् निगरानी करने और इसे बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश भी दिया गया है।
1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बाढ़ और सुखाड़ दोनों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों और जिलाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने तथा सभी तैयारियां ससमय पूरी कर लेने के निर्देश दिए। आपदा… pic.twitter.com/UoeBTBSN7Z
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 18, 2024