यहाँ सर्च करे

नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन

Inauguration of Nalanda University New Campus by PM Modi
पढ़ने का समय: 3 मिनट
Amit Kumar Jha

आज राजगीर में ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उद्घाटन किया गया। नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास गौरवशाली था। इसकी पहचान ज्ञान के केंद्र के रूप में होती थी।

आज राजगीर में ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उद्घाटन किया गया। नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास गौरवशाली था। इसकी पहचान ज्ञान के केंद्र के रूप में होती थी। देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों के लोग यहां पढ़ते थे। 1200 ई० के लगभग यह विश्वविद्यालय नष्ट कर दिया गया था।

मार्च, 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति स्व० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम जी ने बिहार दौरे के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से स्थापित करने की बात कही थी। उसी समय से हमलोगों ने नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित करने की पहल शुरू की।

वर्ष 2010 में हमारे अनुरोध पर लोकसभा में इसके लिए एक बिल पारित किया गया। राज्य सरकार ने 455 एकड़ भूमि अधिग्रहण कर केंद्र सरकार को सौंप दी। वर्ष 2014 में देश में श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनी और फिर नालंदा विश्वविद्यालय का काम काफी तेजी से होने लगा। वर्ष 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति स्व० प्रणब मुखर्जी जी ने इसका शिलान्यास किया।

आज नालंदा विश्वविद्यालय पूरी तरह से कार्यरत हो गया है, यह अत्यंत संतोष की बात है। इसके विस्तार में राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।


यह भी पढ़े:





विशेष समाचार


कुछ ताज़ा समाचार